Home >> State

Bharatiya digital news
11 February 2023   bharatiya digital news Admin Desk



'गांव की शान' बने अहिमामऊ के मेधावी, डॉ. राजेश्वर सिंह ने साइकिल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

लखनऊ/ संवाददाता- सन्तोष उपाध्याय लखनऊ: सरोजनीनगर से बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए संकल्पित हैं। वह नियमित रूप से क्षेत्र की जनता से मिलते हैं, उनकी समस्याओं को सुनते है, उसका निवारण करते हैं। बच्चों, युवाओं, महिलाओं व वरिष्ठजनों को हरसंभव सुविधा-सहायता भी पहुंचाते हैं। डॉ. राजेश्वर सिंह की माता तारा सिंह की स्मृति में 'आपका विधायक, आपके द्वार' कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को सरोजनीनगर के न्याय पंचायत युसुफनगर के अहिमामऊ प्राइमरी स्कूल में जनसुनवाई शिविर लगाया गया। 'गांव की शान' बने अहिमामऊ के मेधावी, डॉ. राजेश्वर सिंह ने साइकिल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितडॉ. राजेश्वर सिंह ने तारा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस शिविर में डॉ. राजेश्वर सिंह जनता से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से सुल्तानपुर रोड पर आवागमन के लिए कट, सड़क, नाली जैसी समस्याएं सामने आई। डॉ. राजेश्वर सिंह ने सभी समस्याओं का जल्द निवारण का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि सीवर व नाले की समस्या के लिए पत्राचार किया जा रहा है, बरसात से पहले इस समस्या का निवारण किया जाएगा। महिलाओं की सभी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश व प्रदेश के उत्थान की दिशा की निरंतर कार्य कर रहे हैं। मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाया जा रहा है। क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों को सिलाई मशीनें दिलाई जा रही है, जो भी महिलाएं कार्य करना चाहती है उन्हें ट्रेनिंग दिलाई जा रही है। महिलाओं को कार्य करने के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए मेरा प्रयास जारी है। इस दौरान डॉ. सिंह विद्यालय के बच्चों से मिले और उनके साथ तस्वीरें भी खींचवाईं। उन्होंने बच्चों को टॉफी दी जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिलखिला उठे। साथ ही उन्होंने उपस्थित महिलाओं को साड़ी तथा सभी को नववर्ष का कैलेंडर भी वितरित किया। डॉ. सिंह ने स्कूल में टंकी, पंखा, टेबल एवं सभी बच्चों के लिए नई यूनिफार्म ड्रेस जल्द से जल्द देने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य शशि कटिहार, पदमा गुप्ता व अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रही।​मेधावियों को सम्मानित व प्रोत्साहित करने के लिए सरोजनीनगर में 'गांव की शान' कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शनिवार को ग्राम अहिमामऊ के मेधावियों को डॉ. राजेश्वर सिंह ने सम्मानित किया। इंटरमीडिएट परीक्षा के सर्वाधिक अंक पाने वाले ग्राम के मेधावी अर्पिता अवस्थी, मानसी यादव, अभिनव मिश्रा, अभिमन्यु सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं साइकिल दी। इसी के साथ हाईस्कूल के छात्र अंकुर यादव, प्रिया पाल, रूमा रावत को उन्होंने पुरस्कार धनराशि प्रदान की। साथ ही सभी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भी किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान तेज नारायण, मंडल अध्यक्ष राजकुमार रोहित, युवा नेता अमन सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय सदस्य मौजूद रहे। शनिवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केकेसी चारबाग स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृतिका पहुंच उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि अंतिम व्यक्ति के उत्थान और श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए दीन दयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन समर्पित किया। वो हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके दिखलाए मार्ग पर चलकर भाजपा व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के पथ पर सतत अग्रसर है।



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Latest News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva